चार इंच पाइप बिछाने पर उठे सवाल, नगर पंचायत की योजना पर स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति। मुख्य मार्ग पर अंधेरे में पाइप बिछाने का आरोप, शुद्ध पेयजल आपूर्ति को लेकर भी उठे सवाल

सिंहेश्वर बाजार में बिछ रहा 4 इंच पानी का पाईप 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर नगर पंचायत क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। नगरवासियों का आरोप है कि एक ओर जहां लोगों को पर्याप्त एवं शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिल पा रही है, वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत द्वारा नारियल विकास बोर्ड से पुला तक मुख्य मार्ग पर करीब चार इंच के पाइप बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने पाइप की क्षमता और योजना की उपयोगिता पर सवाल उठाते हुए जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पाइप बिछाने का काम अचानक रात के अंधेरे में शुरू किया गया। जब तक लोगों को इसकी जानकारी हुई, तब तक पाइप बिछाने का काम शुरू हो चुका था। लोगों ने कार्य में लगाए जा रहे पाइप के संबंध में जानकारी मांगी तो उन्हें बताया गया कि नया पाइप लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगाए जा रहे पाइप की क्षमता नगर की जरूरत के अनुरूप है या नहीं, इसकी जांच आवश्यक है।

लोगों का कहना है कि चार इंच के पाइप में पानी के प्रवाह और निकासी की क्षमता सीमित होती है। ऐसे में यदि इसी पाइप के माध्यम से बड़े क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की योजना है, तो भविष्य में पर्याप्त जलापूर्ति को लेकर समस्या उत्पन्न हो सकती है। स्थानीय लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि जब नगर पंचायत में पहले से ही शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति की समस्या बनी हुई है, तो नई योजना को लेकर स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही है।

योजना की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग

नगरवासियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पाइपलाइन बिछाने के कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए। साथ ही पाइप की गुणवत्ता, क्षमता, योजना का उद्देश्य और इससे कितने घरों को पेयजल उपलब्ध कराया जाना है, इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए। लोगों का कहना है कि सिंहेश्वर धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। ऐसे में नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से काम होना चाहिए।

स्थानीय लोगों ने कहा कि वे विकास कार्य के विरोध में नहीं हैं, लेकिन योजना ऐसी होनी चाहिए जिससे लंबे समय तक नगरवासियों को वास्तविक लाभ मिल सके। लोगों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

कहते हैं नगर वासी 

चंद्र शेखर चौधरी दवा व्यवसाई नगर पंचायत सिंहेश्वर

 नगर पंचायत सिंहेश्वर द्वारा बाजार में पानी के सप्लाई के लिए 4 इंच का पाइप बिछाया जा रहा है। जबकि पूर्व में 12 इंच के पाइप में पानी सुचारु रूप से सप्लाई नहीं हो पा रही थी फिर किस इंजीनियरिंग और किस दिमाग से 4 इंच का पाइप बिछाया जा रहा है। समझ से पड़े हैं लगता है किसी भी काम का खाना पूर्ति कर देना इन लोगों की आदत हो गई है। किसी भी टेक्निकल काम में उसे विभाग के एक्सपर्ट की आवश्यकता होती है। लेकिन नगर पंचायत को इससे कोई मतलब नहीं है। एक्सपर्ट के मौजूदगी में एक प्लानिंग के तहत इस तरह के कार्यों का निष्पादन होना चाहिए। नगर पंचायत इससे कोसों दूर है। चुकी खानापूर्ति तो करना है। एनएच 106 के किनारे लगाया जा रहा पाइप समझ से पड़े हैं। एनएच 106 पर वाहनों के लोड का काफी दबाव रहता है। 18 चक्का 22 चक्का तथा भारी मिशनरी सामानों को लोड कर सड़क से वाहन गुजरती है। सड़क बनाने के समय स 106 कमी के लापरवाही तथा आधार दूरदर्शिता के कारण हाथी गेट से शर्मा चौक तक पाइप लाइन के कारण ही रोड में हमेशा गड्ढा बना रहता है। जो अभी भी है। अब रोड के किनारे भी पाइपलाइन बिछाने के कारण रोड तो टूटेगा ही साथ ही सभी पाइप भी क्षतिग्रस्त होकर नारकीय स्थिति पैदा करेगा। मेरा विचार से जो भी काम हो वह पीएचईडी के एसडीओ जूनियर इंजीनियर की सलाह एवं प्लानिंग के तहत हो। बाकी सब ईश्वर मालिक है, नगर पंचायत को भी बाबा नगरी पर रहम करना चाहिए।सचिदानंद चौधरी व्यवसाई सिंहेश्वर 


सिंहेश्वर नगर पंचायत सिंहेश्वर लगातार भ्रष्टाचार का गढ़ बनता जा रहा है। सिंहेश्वर बाजार में घर घर पानी पहुंचाने के लिए जो पाईप लाईन बिछाया जा रहा है। वह कही से उपयुक्त नही है। 12 इंच के पाईप से पानी पर्याप्त मात्रा में नही मिल रहा था। 4 इंच के पाईप से कैसे मिल सकेगा। नगर पंचायत भ्रष्टाचार की गंगा में डुब चुकी है। नगर पंचायत के सभी योजनाओं की उच्च स्तरीय जांच की जाय।मनोज चौधरी व्यवसाई सिंहेश्वर 

सिंहेश्वर नगर पंचायत बना लुट का अड्डा। सिंहेश्वर नगर  पंचायत  के  वार्ड नंबर 9 में जो पाइप बिछाया जा रहा है। वह भी मात्र 100 एमएम का जब कि इसी वार्ड में आज से 50 साल से भी पहले 12 इंच मोटे पाइप से पानी घरों तक पहुंचाया जाता रहा है। पता नहीं आज के पदाधिकारी काबिल हैं कि नहीं या पहले के पदाधिकारी निपट मुर्ख  हुआ करते जिनका सोच 50 साल का था । खुद तय करें  । बाबा माफ नहीं करेंगे।

कहते है जबावदेह 

पुनम देवी नगर पंचायत अध्यक्षा


8 इंच पाईप लगाने का निर्देश दिया था। लेकिन 4 इंच का पाईप लगाया जा रहा है। लोगों का आक्रोष उचित है। इंजिनियर कहते है कि 4 इंच से भी पानी पहुंचेगा। डा. रमेश ऋषि देव, पूर्व मंत्री सह विधायक सिंहेश्वर

सिंहेश्वर में बिछाई जा रही पाइपलाइन से घर-घर समुचित पानी पर्याप्त मात्रा में मिल सके। अगर पतला पाइप लगाया गया है। तो उसे पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को जांच के लिए बोला गया है। जांच के बाद दोषी पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

वही नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी फोन तक नही उठा सके। 

 

Post a Comment

और नया पुराने