बाबा मंदिर में पुजा अर्चना करते बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- भारतीय जनता पार्टी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी रविवार को सिंहेश्वर पहुंचे। सिंहेश्वर पहुंचने पर उन्होंने प्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया तथा बिहार के विकास और समृद्धि की कामना की।
पूजा-अर्चना के बाद प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सिंहेश्वर मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक के आवास स्थित शिवांश विवाह भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके आगमन को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने फूल-माला एवं गर्मजोशी के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत और अभिनंदन किया।
कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय सरावगी ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा पार्टी की विचारधारा एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया और उनके संगठनात्मक कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान परिषद सदस्य अनिल कुमार ठाकुर, प्रदेश मंत्री दिवाकर सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री एवं मधेपुरा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सह कार्यसमिति सदस्य आनंद झा, जिला महामंत्री विनोद सरदार एवं विवेकानंद सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का सिंहेश्वर आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और ऊर्जा का अवसर है। उनके मार्गदर्शन से जिले में संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम और टीम भावना से संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।
मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक ने प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया, उससे संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रियता स्पष्ट होती है।
भाजपा नमो ऐप के जिला संयोजक सुभाष चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी रहा। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ जनसेवा और टीमवर्क को प्राथमिकता देने की बात कही गई।
कार्यक्रम में भाजपा नमो ऐप के जिला संयोजक सुभाष चौहान, मंडल प्रभारी सह जिला मंत्री सुदीप ठाकुर, मंडल महामंत्री राजा साह, गौरव झा, मंडल उपाध्यक्ष पम्पोल यादव, धाम करुणानंद, चंद्रशेखर यादव, सुरेश मंडल, शिवशंकर चौहान, योगेंद्र ऋषिदेव, मनोरंजन सिंह, रमाशंकर तिवारी, मंटू राम, धनेश्वर राम, संजय पासी, विष्णु शर्मा, अंशुमान भारत, रजनीकांत सिंह, धीरज वर्मा, अरुण ऋषिदेव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा पार्टी के कार्यक्रमों को धरातल तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
إرسال تعليق