सतोखर में बिछावन के नीचे छिपाकर रखी थी देशी पिस्टल, युवक गिरफ्तार।15 हजार में पिस्टल खरीदने का पुलिस के समक्ष दावा, दो अन्य युवकों की तलाश

15 हजार में पिस्टल खरीदने का पुलिस के समक्ष दावा, करने वाला युवकों  गिरफ्तार


कोशी तक /सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सतोखर वार्ड संख्या-08 में एक युवक के घर से देशी पिस्टल बरामद की है। पुलिस ने मौके से मनीष कुमार, पिता राजेन्द्र यादव, को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने हथियार खरीदने-बेचने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया है।

पुलिस अवर निरीक्षक कमलेश सिंह यादव के आवेदन के अनुसार 12 सितंबर की रात करीब 22:15 बजे सतोखर चौक के पास रात्रि गश्ती के दौरान सूचना मिली कि मनीष कुमार और दो अन्य युवक देशी पिस्टल की खरीद-बिक्री की बात कर रहे थे। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम सतोखर स्थित मनीष कुमार के घर पहुंची। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान टाट एवं टिन से बने कमरे में बिछावन के नीचे एक देशी पिस्टल बरामद हुई। पिस्टल की मैगजीन निकालकर जांच करने पर वह खाली मिली।

पुलिस आवेदन में मनीष कुमार के हवाले से बताया गया है कि उसने उक्त देशी पिस्टल अपने दोस्त नितीश कुमार से 15 हजार रुपये में खरीदने की बात स्वीकार की। कथित तौर पर उसने नितीश को तीन हजार रुपये नकद दिए थे, जबकि 12 हजार रुपये बाद में देने की बात कही गई थी।

आवेदन के अनुसार नितीश कुमार, पिता फुलेन्द्र यादव, निवासी जोगवनी थाना गम्हरिया तथा गौरव कुमार, पिता जितेन्द्र यादव, निवासी मझौआ वार्ड संख्या-11 थाना गम्हरिया, लाल रंग की अपाचे मोटरसाइकिल से सतोखर चौक पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक दोनों ने मनीष को पिस्टल दिखाकर सौदा तय किया और बाद में उसे उसके घर तक छोड़कर चले गए।

पुलिस ने बरामद देशी पिस्टल को जब्त करते हुए मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया तथा जब्ती सूची और गिरफ्तारी मेमो तैयार किया। पुलिस आवेदन में कहा गया है कि अवैध हथियार रखना एवं उसकी खरीद-बिक्री करना संज्ञेय अपराध है। मामले में मनीष कुमार, नितीश कुमार और गौरव कुमार के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

पुलिस अब मामले में शामिल अन्य दोनों युवकों की भूमिका की जांच करने के साथ उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم