मीरगंज चौक पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भव्य स्वागत

 कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर किया अभिनंदन, हुई पुष्पवर्षा



कोशी तक /मुरलीगंज मधेपुरा:- भारतीय जनता पार्टी मुरलीगंज पूर्वी मंडल के अंतर्गत मीरगंज चौक पर रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज मंडल एवं मंडल अध्यक्ष धीरज वर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुटे।

मीरगंज रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के कारण मुख्य मार्ग बंद रहने से प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी जोरगामा मार्ग से होते हुए मीरगंज चौक पहुंचे। उनके चौक पर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर तथा भाजपा के झंडे के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान जेसीबी के माध्यम से पुष्पवर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार यादव, विधान परिषद सदस्य अनिल ठाकुर, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य स्वदेश यादव, प्रदेश मंत्री दिवाकर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आभास आनंद, डॉ. अमोल राय, महादेव चौधरी, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सह व्यापार मंडल अध्यक्ष मंटू यादव, पूर्व जिला महामंत्री सह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन कमती सहित मनोज भगत, कन्हैया चौधरी, सुशांत सिंह, सुनील सिंह बघेला, प्रमोद पोद्दार, मानस वर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुरलीगंज से अंशु भगत 

Post a Comment

أحدث أقدم