डीएम ने माडल स्कूल बरहरी का किया निरीक्षण
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने बुधवार को सिंहेश्वर प्रखंड के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इसी क्रम में उन्होंने मॉडल स्कूल सरस्वती विद्या निकेतन बरहरी का दौरा कर विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यकताओं का जायजा लिया। डीएम ने मॉडल स्कूल के अनुरूप आवश्यक भवन एवं आधारभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रों के लिए छात्रावास और विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मियों के लिए भवन निर्माण की संभावनाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास, लेसन प्लान, रूटीन एवं सिलेबस तथा लाइब्रेरी की विस्तृत जानकारी ली।
डीएम ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुधार के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय के टॉयलेट और बाथरूम की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।
भीषण गर्मी के बावजूद कुछ कक्षाओं में पंखे नहीं लगे होने की जानकारी मिलने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक कक्षाओं में पंखे लगाने का निर्देश दिया, ताकि गर्मी के मौसम में विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान परेशानी नहीं हो।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों को मॉडल स्कूल के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
एक टिप्पणी भेजें