संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर मधेपुरा पहुंची कलश यात्रा

संत रविदास क 650 वीं जयंती पर मधेपुरा पहुंची कलश यात्रा


कोशी तक/मधेपुरा:- संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर पूरे बिहार में निकाली जा रही कलश यात्रा के क्रम में शनिवार को कलश मधेपुरा जिले पहुंचा। कलश को दौराम डीह स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी, पथराहा में विधिवत रूप से स्थापित किया गया।

अब यह पवित्र कलश जिले के विभिन्न मंडलों में ले जाया जाएगा, जहां श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं द्वारा इसका स्वागत किया जाएगा। कलश के मधेपुरा पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने स्वागत किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक कुमार और जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने संत रविदास के विचारों, सामाजिक समरसता और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास का जीवन समाज में समानता, भाईचारे और मानवता की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री विनोद सरदार, विवेकानंद सिंह, जिला उपाध्यक्ष अशोक मेहता, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राम, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, नमो ऐप जिला संयोजक सुभाष चौहान, मंदिर के पुजारी योगेंद्र यादव, अरविंद यादव, सदानंद यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष कंचन कुमार, राहुल भगत, विश्व यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने संत रविदास के आदर्शों और सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

और नया पुराने