कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- प्रखंड कृषि कार्यालय के सभाकक्ष में प्रखंड प्रमुख मो. इस्तियाक आलम की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खरीफ मौसम के दौरान किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने तथा निर्धारित मूल्य पर बिक्री सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड प्रमुख मो. इस्तियाक आलम ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया कि किसानों की मांग के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि विक्रेता किसानों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें तथा किसी भी प्रकार की उर्वरक टैगिंग (अन्य सामान खरीदने की अनिवार्यता) नहीं करें।
प्रखंड कृषि पदाधिकारी शुभम कुमार ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का पालन करने का निर्देश देते हुए कहा कि उर्वरक की बिक्री केवल सरकार द्वारा निर्धारित दर पर ही की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी किसान की शिकायत मिलने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उर्वरक निरीक्षक अमित कुमार, उर्वरक संघ के प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार भगत, गौतम खंडेलवाल, शंकर अग्रवाल, ओम प्रकाश चौधरी, सहदेव यादव, निर्मल कुमार भगत सहित दर्जनों उर्वरक विक्रेता एवं किसान सलाहकार मनोज कुमार और ललन कुमार उपस्थित थे।

إرسال تعليق