कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर थाना पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही सिंहेश्वर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पप्पू कुमार को हिरासत में लिया।
पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइजर से जांच किए जाने पर उसके शरीर में 194.5 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर अल्कोहल की पुष्टि हुई। इसके बाद बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के लिए मधेपुरा भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।

إرسال تعليق