शिवगंगा में बच्चों की जान बचाने वाले गोताखोरों का सम्मान, जदयू नेता ने किया सम्मानित

दो बच्चे की जान बचाने वाले गोताखोर को जदयू नेता किया सम्मानित 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर स्थित शिवगंगा पोखर में डूब रहे दो बच्चों आफान और सहबान की जान बचाने वाले निषाद राज नौका विहार के प्रोपराइटर मनोज कुमार तथा गोताखोर सनोज कुमार और अनिल कुमार पंडित उर्फ बादल को बुधवार को सम्मानित किया गया।

जदयू जिला उपाध्यक्ष सह सहायक प्राध्यापक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने दोनों गोताखोरों को पाग, शॉल, माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही प्रोत्साहन स्वरूप अपनी ओर से दोनों गोताखोरों को 5,100-5,100 की नकद राशि भी प्रदान की।

इस अवसर पर डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि दोनों गोताखोरों ने साहस और मानवता का परिचय देते हुए दो मासूम बच्चों की जान बचाई है। उनका यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। समाज हमेशा इनके इस साहसिक कार्य का ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि इनकी तत्परता के कारण एक परिवार के घर का चिराग बुझने से बच गया।

सम्मान समारोह में भाजपा आईटी सेल के संयोजक सुभाष कुमार चौहान, रघुवंश चौहान, गौरव झा, विक्रम साह, तंत्रेश कुमार, करण कुमार, सुभाष कुमार, सावित्री देवी, नैना देवी, सबरी देवी, शिवशंकर, रंजीत, दीपक, गणेश साह, अशोक साह, गजेंद्र मुखिया, महेश कुमार, महादेव ऋषिदेव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने