बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कुमारखंड में एमएचएम किट वितरण, छात्राओं को किया गया जागरूक

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत एमएचएम कीट वितरण 


कोशी तक/कुमारखंड मधेपुरा:- महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार तथा जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला हब फॉर विमेन एम्पावरमेंट डीएचईडब्लु, मधेपुरा द्वारा राजकीय अन्य वर्ग कन्या +2 आवासीय विद्यालय, कुमारखंड में 'सखी वार्ता' एवं मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (एमएचएम) किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (एमएचएम), बाल विवाह, भ्रूण हत्या, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर हेल्पलाइन तथा पॉक्सो अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, जैसे वन स्टॉप सेंटर, जिला हब फॉर विमेन एम्पावरमेंट, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं के साथ प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। सही उत्तर देने वाली छात्राओं को जिला प्रशासन की ओर से माहवारी स्वच्छता एमएचएम किट वितरित की गई। साथ ही छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने, शिक्षा निरंतर जारी रखने तथा अपने समुदाय की अन्य किशोरियों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मनमोहन मिश्रा, जिला परियोजना प्रबंधक अमन कुमार झा, जिला मिशन समन्वयक मो. इमरान आलम, लैंगिक विशेषज्ञ राजेश कुमार, मुमताज़ आलम, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अभिमन्यु कुमार, लेखा सहायक नव्या भारती, प्रखंड समन्वयक आशीष कुमार सहित विद्यालय की सैकड़ों छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Post a Comment

और नया पुराने