भाजपा कार्यालय में संत रविदास की 650 सी जयंती मनाई गई
कोशी तक/मधेपुरा:- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, मधेपुरा में सोमवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरु रविदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए समरसता, समानता, मानवता और सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला संयोजक (नमो ऐप) सुभाष चौहान ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का अनुपम संदेश देता है। उन्होंने समाज को जाति-पांति और ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम, सेवा और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं और सभी को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री विनोद कुमार सरदार, विवेकानंद सिंह, जिला संयोजक (नमो ऐप) सुभाष चौहान, मनीष कुमार मिंटू, सुदेश मेहता, राजा साह, धीरज कुमार, रमेश कुमार रमन, विश्व कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संत गुरु रविदास जी के आदर्शों पर चलने तथा समाज में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
एक टिप्पणी भेजें