दो बाईक की टक्कर में 3 लोग घायल
कोशी तक/मुरलीगंज मधेपुरा:- मुरलीगंज-बिहारीगंज एसएच 91 पर हमारा पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसे में ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी मिथिलेश कुमार सिंह (45) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी तथा दूसरी बाइक के चालक पूर्णिया जिले के रघुवंश नगर निवासी नवीन कुमार (19) को भी चोटें आईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरलीगंज पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मिथिलेश कुमार सिंह का दाहिना पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मधेपुरा रेफर कर दिया गया। अन्य दोनों घायलों को भी उनके अनुरोध पर मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
घायल मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ दिग्घी जा रहे थे। हमारा पेट्रोल पंप के पास बाइक मोड़ने के दौरान तेज रफ्तार से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल असंतुलित होकर उनकी बाइक से टकरा गई।
वहीं दूसरी बाइक के चालक नवीन कुमार ने बताया कि उनकी बाइक तेज गति में थी और अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण हादसा हो गया।
दुर्घटना के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया।
मुरलीगंज से अंशु भगत
एक टिप्पणी भेजें