कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजना "खेत बचाओ-खेती बचाओ" अभियान के तहत आत्मा के सौजन्य से कृषि सभागार में किसानों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आत्मा के अध्यक्ष बैजनाथ चौहान ने की।
कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक सुरेन्द्र कुमार चौरसिया ने किसानों को रासायनिक खाद पर निर्भरता कम करने तथा खेती की लागत घटाने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देते हुए जीवामृत के उपयोग पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि शुरुआती एक-दो सीजन में अपेक्षित उपज नहीं मिल सकती है, लेकिन बाद के वर्षों में कम खर्च में बेहतर उत्पादन प्राप्त होगा। साथ ही खेत धीरे-धीरे रासायनिक खाद से मुक्त होकर अधिक उर्वर बन जाएगा।
प्रखंड कृषि पदाधिकारी शुभम कुमार ने "स्वस्थ मिट्टी, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ पर्यावरण, खुशहाल किसान" का संदेश देते हुए किसानों को नियमित रूप से मिट्टी की जांच कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मिट्टी की सही जानकारी के आधार पर ही संतुलित खेती संभव है।
बैठक में कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार, तकनीकी प्रबंधक देवकी रानी, अमृतेश सिंह, अमरेश कुमार, प्राची आनंद, समन्वयक रजनीश सिंह, आत्मा सदस्य मनोज कुमार यादव, सुभाष ठाकुर, रामाशंकर तिवारी, किसान सलाहकार मनोज कुमार, पंकज कुमार, अश्वनी पाठक, सग्राम सिंह राणा, प्रवीण कुमार सहित कई किसान एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें