विश्व पर्यावरण दिवस पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एबीवीपी मुरलीगंज ने लगाए पौधे


कोशी तक/मुरलीगंज मधेपुरा:- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मुरलीगंज इकाई द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने केपी कॉलेज, बीएल स्कूल एवं मुरलीगंज थाना परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष नूरूल हक ने कहा कि पर्यावरण केवल प्राकृतिक ही नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक भी होता है। उन्होंने अच्छी पुस्तकों के अध्ययन, सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर बल दिया।

एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश भगत ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।

मौके पर कुंदन कुमार, राजू रॉक, समर प्रेम, कौशल, नवीन, आशीष, सूरज, मुरली, देव, प्रिंस, रुद्र सहित कई कार्यकर्ता, शिक्षक एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

मुरलीगंज से अंशु भगत 

Post a Comment

और नया पुराने