पर्यावरण दिवस पर राज्य प्रबंधक ने किया वृक्षारोपण, सब्जी उत्पादक किसानों से की मुलाकात

पैक्स के राज्य प्रबंधक ने पीवीसीएस में पौधा लगाया। 


कोशी तक/बिहारीगंज मधेपुरा:-  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बिहार सरकार के सहकारिता विभाग के राज्य प्रबंधक राकेश शर्मा ने बिहारीगंज प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड पीवीसीएस के बैजनाथपुर स्थित कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

वृक्षारोपण के बाद राज्य प्रबंधक ने कार्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पीवीसीएस के अध्यक्ष डी.के. कुमार मेहता ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद उन्होंने सब्जी उत्पादक किसानों से मुलाकात की तथा खेतों का भ्रमण कर खेती की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया।

राकेश शर्मा ने कहा कि बिहारीगंज क्षेत्र सब्जी उत्पादन का प्रमुख केंद्र है। यहां उत्पादित सब्जियों को बड़े शहरों के साथ-साथ देश-विदेश के बाजारों तक पहुंचाने की दिशा में पीवीसीएस के माध्यम से जल्द पहल की जाएगी। उन्होंने समिति द्वारा विकसित आधारभूत संरचनाओं की भी सराहना की।

मौके पर उपाध्यक्ष गुरुदेव मेहता, सहायक प्रबंधक प्रशांत कुमार, किसान मुरली मेहता, शंकर मेहता, नवीन मेहता, श्यामल मेहता, संजय मेहता, पिंटू साह, पिंटू मेहता, अंशू कुमार, अंकित कुमार, मन्नू कुमार सहित समिति के कई सदस्य एवं किसान उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने