ग्रामीण चिकित्सक की जिला स्तरीय बैठक आयोजित
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति, पटना के निर्देश पर मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर प्रखंड अंतर्गत बैहरी पंचायत के बुढ़ावे गांव में ग्रामीण चिकित्सकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक सिंहेश्वर प्रखंड अध्यक्ष गजेंद्र चौहान के आवास पर जिलाध्यक्ष विकास कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में ग्रामीण चिकित्सकों के मान-सम्मान, उनके अधिकारों तथा सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य अतिथि ललन पोद्दार ने ग्रामीण चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था से ग्रामीण चिकित्सकों को जोड़ने के लिए संगठन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की।
नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों में मधेपुरा सदर से सतीश मेहता, सिंहेश्वर से गजेंद्र मुखिया, ग्वालपाड़ा से जीवन कुमार, गम्हरिया से विजय कुमार गुप्ता, घैलाढ़ से सचिंद्र कुमार यादव, शंकरपुर से राजकुमार रमन, कुमारखंड से शैलेंद्र यादव, मुरलीगंज से धीरेंद्र महतो, बिहारीगंज से मृत्युंजय झा, उदाकिशुनगंज से जयप्रकाश साह, पुरैनी से गुलाम सरवर, चौसा से मनोज कुमार मंडल तथा आलमनगर से मुरली मनोहर कुमार को पांच सदस्यीय कमेटी के साथ जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम के अंत में नवगठित कमेटियों के सदस्यों को फूलमाला एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन जिला संयोजक गजेंद्र मुखिया ने किया।
बैठक में कार्यकारी जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, उपाध्यक्ष भूषण यादव, कोषाध्यक्ष सतीश मेहता, अजय कुमार, मनोज कुमार, मो. नाजिम, प्रभात कुमार, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, बसंत कुमार, बिजेंद्र प्रसाद यादव, कैलाश कुमार, जेपी राय, पंकज कुमार सिंह, जीवन कुमार, राजकुमार रमन, सुरेश कुमार यादव, रंजीत कुमार, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, जयप्रकाश साह, राहुल कुमार यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण चिकित्सक भीषण गर्मी के बावजूद उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें