शिवगंगा तट पर मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास

शिवगंगा  तक पर अंतरराष्ट्रीय दिवस पर योग शिविर का आयोजन 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार 21 जून को बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर परिसर स्थित शिवगंगा तट पर पतंजलि योग समिति एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और  सीएसपी के संयुक्त तत्वावधान में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पतंजलि योग समिति के जिला युवा प्रभारी उपेन्द्र कुमार योगी ने किया।

इस वर्ष योग दिवस की थीम योग फार हेल्दी एजिंग" रही, जिसका उद्देश्य स्वयं के साथ-साथ समाज को भी स्वस्थ बनाना तथा पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देना है।

योग शिविर में उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, कटि चालन, मंडूकासन, सूर्य नमस्कार सहित कई योग क्रियाओं का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में सहायक होता है।

इस अवसर पर उपेन्द्र कुमार योगी ने कहा कि योग केवल एक दिन मनाने का विषय नहीं है, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से नियमित योग करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय टेकरीवाल, पुर्व विभाग संपर्क प्रमुख मनोज कुमार भगत, जिला मुख्य मार्ग प्रमुख संजीव भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, महामंत्री विनोद सरदार, नगर पंचायत अध्यक्ष विष्णु शर्मा, मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक, सुरेश अग्रवाल, संजय कुमार, किशोर साह, संतोष सिंह, राजा साह, आई शेल के संयोजक सुभाष चौहान, रजनीकांत सिंह, मधेपुरा पश्चिम नगर अध्यक्ष कंचन कुमार, मुरलीधर यादव, धर्मदेव गुप्ता, पंपोल यादव, रणवीर कुमार, उपेंद्र चौहान, भूषण कुमार, अमित कुमार सिंह, मनीष कुमार, अजय कुमार साह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिलशाद आलम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Post a Comment

और नया पुराने