बीपी. मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते इंजिनियर कालेज के प्राचार्य 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बी.पी. मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार अमर ने किया। इस दौरान शिक्षकों एवं कर्मियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

प्राचार्य प्रो. अमर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यह हम सभी की दैनिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान करते हुए कहा कि वृक्षों के संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा।

जनसंपर्क पदाधिकारी प्रो. उत्तम कुमार ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसकी देखभाल करने की अपील की।

कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक प्रो. कुणाल कुमार, प्रो. रोशन आनंद, प्रो. बबलू दास, प्रो. मितेश कुमार सहित महाविद्यालय के कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर निर्माण की सामूहिक शपथ ली।

Post a Comment

और नया पुराने