मकई लोढ ट्रेक्टर के चालक हत्याकांड का खुलासा
कोशी तक/ बिहारीगंज मधेपुरा:- बिहारीगंज थाना क्षेत्र में मक्का लोड ट्रैक्टर चालक की हत्या मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक पल्सर मोटरसाइकिल तथा मृतक से लूटे गए कागजात भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 7/8 जून 2026 की रात करीब 12 बजे ट्रैक्टर चालक शिवम शर्मा (30 वर्ष) मक्का व्यवसायी बबलू कुमार के 102 बोरा मक्का को ट्रैक्टर पर लोड कर वेयरहाउस में अनलोड करने जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और शव को बिहारीगंज रोड स्थित एसएच 91 पर फेंक दिया।
मामले में मृतक के परिजन की ओर से बिहारीगंज थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध हत्या एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने रूपेश कुमार (23 वर्ष), पिता गुगल साह, निवासी वार्ड नंबर 7, बिहारीगंज को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूटपाट की नीयत से ट्रैक्टर चालक शिवम शर्मा की हत्या करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल तथा मृतक चालक से छीने गए कागजात बरामद किए गए।
इसके बाद पुलिस ने मामले में शामिल दूसरे आरोपी सोनू कुमार उर्फ रॉकी कुमार, पिता शंकर राम, निवासी वार्ड नंबर 7, बिहारीगंज को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि अपराधियों ने मक्का लोड ट्रैक्टर को लूटने की योजना बनाई थी। लूटपाट के दौरान चालक शिवम शर्मा को गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बरामदगी
घटना में प्रयुक्त एक पल्सर मोटरसाइकिल
मृतक ट्रैक्टर चालक से छीने गए कागजात
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी
थानाध्यक्ष, बिहारीगंज लवकुश कुमार, डीआईयू टीम, मधेपुरा, पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार, पुलिस सहायक अवर निरीक्षक खुर्शीद आलम,एसटीएफ टीम, अन्य सशस्त्र बल, पुलिस की इस कार्रवाई से चर्चित हत्या कांड का खुलासा हो गया है तथा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
एक टिप्पणी भेजें