विश्व रक्तदाता दिवस पर लायंस क्लबों ने किया रक्तदान, कुल 25 यूनिट रक्त संग्रह

 विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर लायंस क्लब ने लगाया रक्तदान शिविर 


कोशी तक/मधेपुरा सिंहेश्वर:- विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिले में लायंस क्लबों द्वारा आयोजित रक्तदान शिविरों में समाजसेवियों और क्लब सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मधेपुरा और सिंहेश्वर में आयोजित दो अलग-अलग शिविरों में कुल 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

लायंस क्लब मधेपुरा द्वारा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान अभियान में क्लब सदस्यों एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 13 यूनिट रक्तदान किया। मौके पर क्लब के रीजनल चेयरपर्सन लायन चंद्रशेखर कुमार ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और एक यूनिट रक्त कई लोगों की जान बचाने में सहायक होता है। क्लब के सचिव आलोक मंडल ने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की।

शिविर में डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने रक्तदाताओं को क्लब की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष इंद्रनील घोष, विकास सर्राफ, मनोज राय, उर्मिला अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। सदर अस्पताल ब्लड बैंक के राजकुमार पुरी ने बताया कि लायंस क्लब मधेपुरा की ओर से 13 यूनिट रक्त प्राप्त हुआ। वही जेएनकेटी ब्लड बैंक प्रभारी डा. अंजनी कुमार ने बताया की 12 युनिट जेएनकेटी को उपलब्ध कराई गई।

वहीं, लायंस क्लब सिंहेश्वर के तत्वावधान में विश्व रक्तदाता दिवस को सेवा उत्सव के रूप में मनाते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन चार्टर्ड अध्यक्ष लायन डॉ. एस.एन. यादव ने किया। इस अवसर पर लायंस क्लब सिंहेश्वर, लायंस क्लब सिंहेश्वर फेमिना, लायंस क्लब गम्हरिया एवं लायंस क्लब मुरलीगंज उड़ान के सदस्यों ने एक परिवार की तरह मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

शिविर में जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज मधेपुरा ब्लड बैंक एवं सदर अस्पताल मधेपुरा ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रह किया। कुल 25 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदाताओं में डॉ. संजय कुमार, डॉ. गोपाल, संजीव कुमार भगत, सुदेश कुमार शर्मा, शंकर कुमार, अखंड दाधीच, सुमित वर्मा, डा. कुमार गौरव, भगवती शर्मा, मयूरी शर्मा, बबलू कुमार, डॉ. मानक भारती, रंजीत कुमार सिंह, राहुल कुमार, डॉ. साकेत, गौतम कुमार एवं कैलाश मंडल, आंनद कुमार, उमाकांत कुमार, दिपक कुमारी, सुमन कुमारी, विनय कुमार, दिलीप कुमार, संजय सुमन सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

रक्तदाताओं को लायंस इंटरनेशनल की ओर से प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। शिविर में जूस, रसगुल्ला, नाश्ता एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम ने समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

जोनल चेयरपर्सन लायन डॉ. आर.के. पप्पू ने सभी क्लबों के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि संस्था की शक्ति उसके सदस्यों की एकता और सेवा भावना में निहित होती है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब भविष्य में भी "वी सर्व" के आदर्श को चरितार्थ करते हुए सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

कार्यक्रम की सफलता में लायन मनीष सराफ, लायंस डा. आरके पप्पू, डा. अंजनी कुमार, डॉ. संजय कुमार, लायंस क्लब सिंहेश्वर के अध्यक्ष डॉ. सुधाकर कुमार, उपाध्यक्ष संजीव कुमार भगत, अरविंद प्राण सुखका, अनिल भगत, राजेश कुमार राजु,  सुदेश कुमार शर्मा, राकेश कुमार फेमिना से सुमन देवी, भगवती शर्मा, का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा। साथ ही दोनों ब्लड बैंकों के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया।

शीर्ष सुझाव:

विश्व रक्तदाता दिवस पर लायंस क्लबों का सेवा उत्सव, 25 यूनिट रक्तदान

रक्तदान महादान: मधेपुरा और सिंहेश्वर में जुटे समाजसेवी, 25 यूनिट रक्त संग्रह

लायंस क्लबों के रक्तदान शिविर में दिखा सेवा का जज्बा, रक्तदाताओं का हुआ सम्मान

Post a Comment

और नया पुराने