अज्ञात वाहन की ठोकर से 2 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 सड़क दुघर्टना में मौत, मृतक के शव को गोद में लेकर विलखती दादी 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर-पीपरा रोड स्थित कमरगामा पंचायत में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कमरगामा पंचायत के वार्ड नंबर 4 में डीलर सुरेश यादव के घर के समीप एक अज्ञात बाइक सवार ने सड़क किनारे मौजूद 2 वर्षीय बच्ची को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका की पहचान वार्ड नंबर 4 निवासी दिलीप सादा की पुत्री के रूप में हुई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने बच्ची को आनन-फानन में इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मधेपुरा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सिंहेश्वर थाना पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की पहचान करने तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

और नया पुराने