कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर नगर पंचायत प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) के अध्यक्ष एवं प्रबंध समिति सदस्यों के निर्वाचन को लेकर नामांकन के पहले दिन कुल 14 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 6 जून नामांकन की अंतिम तिथि है। नामांकन पत्रों की समीक्षा 8 एवं 9 जून को अपराह्न 3 बजे तक की जाएगी। अभ्यर्थी 11 जून को अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। मतदान 17 जून को तथा मतगणना 18 जून को होगी।
पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए रविता देवी, चंदन रमानी एवं अजय यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं सामान्य कोटि से प्रदीप राम, मुरारी कुमार यादव, शुभम कुमार, नेहा सोनी एवं राधा देवी ने नामांकन किया।
अनुसूचित जाति वर्ग से बेचो राम, दिलीप रजक एवं तिलों देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पिछड़ा वर्ग से मनोज कुमार राणा एवं आरती देवी, जबकि अति पिछड़ा वर्ग से योगेंद्र राम एवं मनोज कुमार राम ने अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ज्योति गामी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीपीआरओ रोहित कुमार तथा चुनाव कर्मी कैलाश कुमार झा, वेद प्रकाश, शेखर कुमार एवं दीपक कुमार मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें