मधेपुरा में गांजा कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार

 2 गांजा तस्कर अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार 


कोशी तक/ मधेपुरा:- मधेपुरा पुलिस ने अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के घर से करीब 2.118 किलोग्राम गांजा, 11,190 रुपये नगद तथा एक स्मार्टफोन बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार एसपी को तकनीकी एवं मानवीय सूचना मिली थी कि भर्राही थाना क्षेत्र के बिरेली बाजार वार्ड नंबर 5 निवासी बौकू राम अवैध रूप से गांजा का कारोबार कर रहा है। सूचना के बाद एएसपी के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने बिरेली बाजार स्थित बौकु राम के घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने घर से 2.118 किलोग्राम गांजा, 11,190 रुपये नगद तथा सैमसंग कंपनी का एक एंड्राइड मोबाइल बरामद किया। मौके से पुलिस ने बौकू राम एवं बादल कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में भर्राही थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बादल कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ 30 दिसंबर 2023 को भी भर्राही थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

छापेमारी दल में भर्राही थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक अरमोद कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक शिवनाथ यादव, सहायक अवर निरीक्षक संजीव कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राम उदय कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Post a Comment

और नया पुराने