जेएनकेटी में धुमधाम से मना अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग डे
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- मधेपुरा स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर नर्सिंग अधीक्षक, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. प्रिय रंजन भास्कर एवं डॉ. अंजनी कुमार सहित अस्पताल के सभी नर्सिंग कर्मचारी उपस्थित रहे।
बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 12 मई को फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग डे मनाया जाता है। नर्सिंग अधीक्षक ने उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा ही मानव सेवा है और सभी को फ्लोरेंस नाइटिंगेल की विचारधारा को अपने जीवन में उतारते हुए मानवता की सेवा करते रहना चाहिए।
वहीं, उपाधीक्षक डॉ. अंजनी कुमार ने भी फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन एवं उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए सभी नर्सिंग कर्मियों से उनकी सेवा भावना को अपनाने की अपील की।
इस अवसर पर फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में केक काटा गया तथा सभी नर्सिंग कर्मचारियों को सम्मान स्वरूप पेन भेंट किया गया।
कार्यक्रम में मेंट्रोन रेणु कुमारी, शहजादी परवेज, सोनम कुमारी, नीलोफर, मधु कुमारी, सुप्रिया कुमारी, जुली कुमारी, रेखा कुमारी, संध्या कुमारी, खुशबू कुमारी, उर्मिला मसीह, भरत सोलंकी, शिवकुमार, सचिन कुमार, मोहम्मद सैफुल्लाह, अजीत अकेला, मोहम्मद मतिसर, अरविंद कुमार, सुनील कुमार सहित समस्त नर्सिंग कर्मचारी उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें