पूर्व प्रमुख उपेंद्र नारायण यादव की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व स्वास्थ्य शिविर आयोजित

उपेंद्र बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद गणमान्य स्वास्थ्य जांच शिविर में मरीज देखते चिकित्सक 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर के पूर्व प्रमुख एवं सिंहेश्वर वासियों के हृदय सम्राट स्वर्गीय उपेंद्र नारायण यादव की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर सुखासन स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन एएसपी प्रवेंद्र भारती ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा समाज के गरीब, शोषित और जरूरतमंद लोगों की सेवा को प्राथमिकता दी। उनके सामाजिक कार्यों और जनसेवा की भावना को आज भी लोग याद करते हैं।

वहीं पुण्यतिथि के अवसर पर लोगों के उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लायंस क्लब मधेपुरा एवं सिंहेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मधेपुरा के प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई।

इस अवसर पर स्वर्गीय उपेंद्र नारायण यादव के पुत्रों द्वारा आमंत्रित चिकित्सकों एवं गणमान्य अतिथियों का स्वागत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंट कर किया गया। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण जागरूकता की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।

कार्यक्रम में सामाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा का माहौल भावुक रहा तथा लोगों ने स्वर्गीय उपेंद्र नारायण यादव के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी, पुर्व जीप सदस्य दिनेश कुमार यादव, सत्यदेव मंडल, उप प्रमुख मुकेश यादव, त्रिदीप गांगुली, व्यापार संघ महासचिव अशोक भगत, ध्यानी यादव, बच्चा झा, सिंहेश्वर लायंस क्लब के अध्यक्ष डा. एसके सुधाकर, डा. एसएन यादव, मनीष सर्राफ, इंद्र नील घोष, चंद्र शेखर, अजय यादव, सहित लायंस क्लब के सभी चिकित्सक मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم