संगठन सृजन अभियान को लेकर सिंहेश्वर प्रखंड में बैठक।

संगठन सृजन अभियान को लेकर बैठक करते कांग्रेसी


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर प्रखंड स्थित गीता विवाह भवन में संगठन सृजन अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने की। इस दौरान संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सौरभ ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और आम लोगों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर संपर्क अभियान चलाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने युवाओं, महिलाओं तथा समाज के सभी वर्गों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही संगठन विस्तार को लेकर कई कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में पिंकी कुमारी, रेखा कुमारी, सरिता कुमारी, वीर आलम, बिंदेश्वरी राम, मुकेश यादव, राजीव कुमार, बबलू कुमार, भूषण कुमार, शैलेंद्र कुमार, राजीव मुखिया, राजू सिंह एवं संजय यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

أحدث أقدم