उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़हरी में कुशल युवा कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित

उउमावि बड़हरी में कौशल युवा कार्यक्रम बड़ी संख्या में हुआ नामांकन 



कोशी तक/सिंहेश्वर/मधेपुरा:- ग्राम पंचायत कमरगामा स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़हरी में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र  मधेपुरा की ओर से कुशल युवा कार्यक्रम के तहत विशेष नामांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया तथा सैकड़ों युवाओं का नामांकन किया गया।

शिविर का उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास से जोड़कर उन्हें रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को कुशल युवा कार्यक्रम के महत्व, इसके लाभ तथा प्रशिक्षण के बाद रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी।

शिविर में मौजूद डीआरसीसी के शाखा प्रबंधक मो. तौसीफ ईमाम हाशमी ने कहा कि बिहार सरकार की यह योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने छात्रों से प्रशिक्षण लेकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने की अपील की।

वहीं बीपीआरओ रोहित कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को तकनीकी एवं व्यवहारिक ज्ञान से जोड़ने के लिए इस प्रकार के शिविर बेहद आवश्यक हैं। शिविर में एसडब्ल्यूओ सतेंद्र कुमार, शमशेर कुमार सिंह, संजीव कुमार गुप्ता, विद्यालय की एचएम अस्मिता मुखिया जयकृष्ण शर्मा, विकास मित्र तेज नारायण ऋषिदेव, शिक्षा सेवक बीरेंद्र सरदार, सहायक शिक्षक नायक कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। अधिकारियों ने युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में योजना से जुड़ने और प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

أحدث أقدم