सिंहेश्वर में मवेशी व्यवसायी से हथियार के बल पर 2.10 लाख की लूट

 

मवेशी व्यवसाई से बाबा नगरी में 2 लाख 10 हजार की लुट 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अपराधियों ने एक मवेशी व्यवसायी से हथियार के बल पर 2 लाख 10 हजार की लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार नवहट्टा थाना क्षेत्र के बड़हरा छर्रा पट्टी वार्ड संख्या 13 निवासी संजय यादव मवेशी बेचकर पीकअप वाहन से अपने घर लौट रहे थे। बताया गया कि रात करीब 11 बजे सिंहेश्वर से सतोखर जाने वाली सड़क पर लरहा के समीप काले रंग की बिना नंबर की अपाची बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया।

अपराधियों ने हथियार दिखाकर चालक मो. जफर को पीकअप रोकने को कहा। गाड़ी रुकते ही बदमाशों ने व्यवसायी से ₹2 लाख 10 हजार नकद लूट लिया और लरहा की ओर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सिंहेश्वर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी हुई है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم