
5 दिवसीय श्रीमद्भागवत सत्संग का आयोजन
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर में इन दिनों भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। नगर पंचायत अध्यक्षा के आवास पर 11 मई से 16 मई तक पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। वृंदावन से पधारे संत अतुल जी महाराज के श्रीमुख से हो रही कथा सुनने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। बुधवार को कथा वाचन के दौरान संत अतुल जी महाराज ने कहा कि जब मनुष्य ईश्वर के सत्संग में पूर्ण रूप से लीन हो जाता है, तभी सच्ची साधना की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि ईश्वर भक्ति में ऐसी एकाग्रता होनी चाहिए कि आसपास की घटनाओं का भी ध्यान न रहे।
प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं प्रतिदिन सुबह सिद्धि विनायक पूजा भी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हो रही है। पूजा में विष्णु देव चौधरी, रानी देवी, शिवचंद्र चौधरी, पूनम देवी, सुभाष चौधरी, सोनी देवी, मंजू देवी, रंजन देवी, जयप्रकाश जायसवाल, पूजा देवी, ओम प्रकाश जायसवाल एवं निशा देवी सहित अन्य श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद शंकर चौधरी, बजरंग गुप्ता, प्रकाश जायसवाल, पवन चौधरी, प्रमोद चौधरी, डॉ. प्रमोद प्रभाकर, अनिल भगत, बिहारी साह, सुभाष यादव, राजीव कुमार, बबलू, मिथिलेश यादव, राजकिशोर यादव, सुमन देवी, रितु भारती सहित सैकड़ों सत्संग प्रेमियों की उपस्थिति रही।
आयोजकों ने बताया कि 16 मई को हवन, विदाई समारोह एवं भव्य भंडारे के साथ पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा।
إرسال تعليق