पटोरी में 20 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार

 

20 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर 



कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से शराब लदी साइकिल भी जब्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को सिंहेश्वर थाना में पदस्थापित प्रपुअनि रविशंकर कुमार, पुअनि सुधांशु शेखर, गृह रक्षक मुकेश कुमार राम एवं चौकीदार फनक पासवान के साथ थाना क्षेत्र में गश्ती एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान पर निकले थे।

इसी दौरान सुबह करीब 9 बजे पटोरी डोमा चौक पर गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति साइकिल से देशी चुलाई शराब लेकर पटोरी नहर रास्ते आ रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम पटोरी बस्ती होते हुए नहर किनारे बेचो सिंह के आम बगान के पास पहुंची। वहां एक संदिग्ध व्यक्ति साइकिल से आता दिखाई दिया, जिसने पुलिस को देखते ही साइकिल छोड़कर भागने का प्रयास किया।

पुलिस बल की मदद से खदेड़कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम विजय ऋषिदेव बताया। तलाशी के दौरान साइकिल के दोनों हैंडल में लटके झोले से चार गैलन में कुल 20 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई। पुलिस ने एक लीटर शराब नमूने के रूप में सुरक्षित कर जब्ती सूची तैयार की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में सिंहेश्वर थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

أحدث أقدم