मुरलीगंज बायपास पर सड़क हादसा, युवक गंभीर—हायर सेंटर रेफर

 सड़क हादसे में घायल युवक का सीएचसी में हो रहा इलाज सडक दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाईक 


कोशी तक/मुरलीगंज मधेपुरा:- मुरलीगंज के नवनिर्मित बायपास रोड पर बुधवार की शाम एक सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, कुमारखंड थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 निवासी राजाचंद यादव के 22 वर्षीय पुत्र शंकर कुमार मोटरसाइकिल से किसी कार्य से मुरलीगंज आ रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 6:30 बजे बायपास रोड स्थित बेंगा पुल के समीप उनकी दुर्घटना हो गई, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर मोहम्मद मेराज आलम ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है, जिससे हादसे की वजहों की जांच जारी है।

मुरलीगंज से अंशु भगत 

Post a Comment

और नया पुराने