कोशी तक/सिंहेश्वर, मधेपुरा:- विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ ) द्वारा पूरे विश्व में नशामुक्ति का संदेश दिया गया। इसी कड़ी में विश्व नशा उन्मूलन व कल्याण मिशन, मधेपुरा (बिहार) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा गंगा दास ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कुम्हार टोला पटोरी (प्रखंड सिंहेश्वर, जिला मधेपुरा) के सभा भवन में शिक्षकों, शिक्षिकाओं, सहायकों, छात्रों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
अपने संबोधन में बाबा गंगा दास ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक बीड़ी पीने से 14 मिनट, एक सिगरेट से 28 मिनट और एक बार तंबाकू (खैनी) सेवन करने से 56 मिनट तक आयु कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि नशे की लत से जीवन की लगभग 22 वर्ष तक की आयु घट सकती है, इसलिए इससे दूर रहना बेहद जरूरी है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक विष्णुदेव राम ने गंगा दास के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में शिक्षक रजनीश कुमार, संजय मेहता, गोपाल कुमार, राकेश चंद्र रौशन, ममता कुमारी, मधु कुमारी और पूनम कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों में नशामुक्ति के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें