मुरलीगंज में स्मैक के साथ गिरफ्तार स्मैक तस्कर
कोशी तक/मुरलीगंज मधेपुरा:- मुरलीगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कोल्हायपट्टी चौक पर छापेमारी कर एक युवक को 6 ग्राम स्मैक और नकदी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
रविवार की शाम मुरलीगंज थाना प्रभारी अजीत कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कोल्हायपट्टी निवासी सजीत कुमार उर्फ सुजीत कुमार चौक पर स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी अंचलाधिकारी गोपाल कृष्णन को साथ लेकर छापेमारी की।
पुलिस की गाड़ी देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक की 4 छोटी पुड़िया और एक बड़ी पुड़िया बरामद हुई। तराजू से वजन करने पर कुल 6 ग्राम स्मैक पाई गई। इसके साथ ही 1280 रुपये नकद भी बरामद किए गए।
पूछताछ में गिरफ्तार सजीत कुमार (22 वर्ष) ने बताया कि वह रजनी गांव के कुमोद कुमार से स्मैक खरीदकर छोटे-छोटे पैकेट बनाकर ग्राहकों को बेचता था।
पुलिस ने सजीत की गिरफ्तारी के बाद मुख्य सप्लायर कुमोद कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
इस संबंध में थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मुरलीगंज से अंशु भगत
एक टिप्पणी भेजें