कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर प्रखंड क्षेत्र के रुपौली गांव में सोमवार शाम हथियारबंद अपराधियों ने सीएसपी संचालक से लगभग दो लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पीड़ित जितेन्द्र कुमार उर्फ बबलू कुमार ने बताया कि वे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सिंहेश्वर शाखा से रुपये निकालकर अपने सीएसपी केंद्र सिगियोन काली चौक जा रहे थे। इसी दौरान बांसबाड़ी के पास बाइक सवार तीन हथियार बंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया।
अपराधियों ने हथियार के बल पर मारपीट करते हुए उनके पास से करीब दो लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
इस संबंध में गम्हरिया थानाध्यक्ष राघव शरण ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। अपराधियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें