कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सोमवार को स्थानीय अशोक वाटिका में वरिष्ठ नागरिक सेवा संगठन सिंहेश्वर एवं बुनियाद केंद्र मधेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन अशोक वाटिका के मालिक सह सचिव ललित धर्मशाला न्यास समिति अशोक भगत ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आंखों की नियमित जांच से बीमारियों का समय रहते पता चल जाता है, जिससे उनका इलाज शुरुआती चरण में ही संभव हो पाता है।
संस्था के अध्यक्ष ललितेश्वर प्रसाद भगत ललन ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
इस अभियान की सफलता में लायंस क्लब के कोषाध्यक्ष अरविन्द प्राण सुखका, राजेश कुमार एवं काशी प्रसाद चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
शिविर के दौरान कुल 135 मरीजों की आंखों की जांच की गई तथा जरूरतमंदों के बीच नि:शुल्क चश्मों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में संगठन के उपाध्यक्ष रामचंद्र साह, सचिव भरत चंद भगत, संयुक्त सचिव शैलेन्द्र पोद्दार, कोषाध्यक्ष बिजेंद्र झा, सहित भूपेंद्र नारायण यादव, जगन्नाथ साह, नत्थन राम, गजो राम, राजेन्द्र यादव, अशोक मेहता, गोपाल राम, नरेश राम एवं विश्व नशा उन्मूलन के संस्थापक संत गंगा दास अभियान से जुड़े कई सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें