घटना में घायल को एंबुलेंस से जेएनकेटी ले जाते
सीएचसी मुरलीगंज में इलाज के दौरान जांच करते पुलिस
कोशी तक/मुरलीगंज मधेपुरा:- मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बैलों कला पंचायत वार्ड नंबर 1 में भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो मजदूरों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पवन मुखिया और नंदन यादव के बीच पिछले डेढ़ साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई थी। हालांकि, उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।
बताया जा रहा है कि सोमवार को पवन मुखिया के घर मकान ढलाई के लिए शटरिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान नंदन यादव अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और हमला कर दिया।
इस हमले में पवन मुखिया, छोटी मुखिया सहित दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल के पुत्र सुभाष कुमार ने आरोप लगाया कि यह हमला पूर्व नियोजित था।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहा उसका इलाज चल रहा है।
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
मुरलीगंज से अंशु भगत
एक टिप्पणी भेजें