सिंहेश्वर में स्मैक और लाखों रुपये के साथ युवक गिरफ्तार, साथी फरार

 10.660 ग्राम स्मैक, 939 लाख नगद के साथ एक तस्कर गिरफ्तार 



कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक और भारी मात्रा में नकद राशि के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 9.39 लाख रुपये और 10.660 ग्राम स्मैक बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28.04.2026 को सुबह करीब 10:30 बजे संदेह के आधार पर भवानीपुर वार्ड नंबर 03 निवासी शिवम कुमार (22 वर्ष), पिता कौशल मिश्र उर्फ श्याम किशोर मिश्र को पकड़ा गया। प्रारंभिक जांच में उसके पास अलग-अलग बंडलों में करीब 56,850 रुपये मिले। मामला संदिग्ध लगने पर वरीय पदाधिकारी को सूचना दी गई और युवक को थाना लाया जा रहा था, तभी गुप्तचर से सूचना मिली कि वाहन में और भी भारी मात्रा में नकद राशि तथा स्मैक मौजूद है।

इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी, मधेपुरा के निर्देश पर पशुपालन पदाधिकारी डॉ. संजय राम को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया। उनकी उपस्थिति में टाटा टियागो (निबंधन संख्या BR-43Y-4189) की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की बीच वाली सीट के नीचे रखे पिट्ठू बैग से 13 बंडलों में कुल 8,82,350 रुपये बरामद किए गए। वहीं, शिवम कुमार की जेब से मिले 56,850 रुपये मिलाकर कुल 9,39,200 रुपये जब्त किए गए।

इसके अलावा वाहन के सीट कवर से हरे रंग की चुनौटी में रखे दो सफेद पॉलिथीन में 10.660 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ बरामद हुआ। मौके से एक विवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

पूछताछ में शिवम कुमार नकद राशि के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। वहीं स्मैक के बारे में उसने बताया कि यह पदार्थ उसने झिटकिया निवासी मो. अफताव, पिता मो. जफरूद्दीन से लिया था, जो मौके से फरार हो गया। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह स्मैक की खरीद-बिक्री के अलावा अपने साथियों के साथ चोरी और गृहभेदन की घटनाओं में भी शामिल रहा है।

इस मामले में सिंहेश्वर थाना कांड संख्या 177/26, दिनांक 28.04.2026 को धारा 8(सी)/21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

शिवम कुमार (22 वर्ष), पिता कौशल मिश्र उर्फ श्याम किशोर मिश्र, निवासी भवानीपुर वार्ड- नंबर 03, थाना सिंहेश्वर, जिला मधेपुरा।

आपराधिक इतिहास:

शिवम कुमार पूर्व में भी सिंहेश्वर थाना कांड संख्या 212/22 (दिनांक 21.09.2022) में धारा 457/459/380 भादवि के तहत आरोपी रह चुका है। अन्य आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

बरामद सामग्री:

10.660 ग्राम स्मैक

₹9,39,200 नगद

टाटा टियागो कार (BR-43Y-4189)

विवो कंपनी का मोबाइल फोन

छापेमारी दल:

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम के सदस्य पु.अ.नि. संजय कुमार यादव, पु.अ.नि. अंकिता कुमारी, प्र.पु.अ.नि. रौशनी सिन्हा, प्र.पु.अ.नि. उदय कुमार भानु, प्र.पु.अ.नि. रविशंकर कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم