एकदिवसीय प्रोजेक्ट लर्निंग वेस्ट उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित
कोशी तक/उदाकिशुनगंज मधेपुरा:- प्रखंड संसाधन केंद्र उदाकिशुनगंज के प्रांगण में गुरुवार को एक दिवसीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों से जुड़े पीबीएल शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सागर कुमार चौधरी ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के बेहतर समन्वय, लगन और मेहनत का ही परिणाम है कि उदाकिशुनगंज प्रखंड लगातार 12वीं बार जिले में अव्वल स्थान पर बना हुआ है। इस उपलब्धि का श्रेय प्रखंड तकनीकी टीम, विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, नामित पीबीएल शिक्षकों तथा पूर्व बीईओ विजय कुमार को भी जाता है, जिन्होंने निरंतर मार्गदर्शन दिया।
तकनीकी टीम के सदस्य शैलेश कुमार चौरसिया ने शिक्षकों की सराहना करते हुए बीईओ सागर कुमार चौधरी का अभिनंदन किया। वहीं, मंजर आलम ने बीईओ के प्रभार ग्रहण करने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में और बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।
कार्यशाला के दौरान पीबीएल के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए बताया गया कि कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए गणित और विज्ञान जैसे विषयों को सरल, रोचक और व्यवहारिक तरीके से समझाने के लिए प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण पद्धति अत्यंत प्रभावी है।
इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार, डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान अभिषेक कुमार, संभाग प्रभारी सुशील मंडल, जिला तकनीकी टीम लीडर संजय क्रांति, प्रेमलता सहित कई शिक्षाविदों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में शैलेश कुमार चौरसिया, मंजर आलम, वंदना कुमारी, अनिकेत रंजन, अविनाश कुमार, कुमार किशोर, केशरी चंद्रभूषण पासवान, संजय प्रताप, संजय कुमार, पुतुल, बंदना कुमारी समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे।
إرسال تعليق