सिंहेश्वर में घर में घुसकर लाखों की चोरी, गहने और नकदी ले उड़े चोर

 सुखासन में साढ़े सात लाख से ज्यादा की चोरी 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- थाना क्षेत्र के सुखासन वार्ड नंबर 05 में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर नगदी और जेवरात की चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता कल्पा देवी ने इस संबंध में आदर्श थाना सिंहेश्वर में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता ने बताया कि 20 अप्रैल 2026 की रात वह घर में अकेली थीं। खाना खाने के बाद वह सो गईं। देर रात करीब 1:30 बजे गर्मी लगने पर वह बरामदे में जाकर सो गईं और घर का दरवाजा सटा दिया। सुबह करीब 5:00 बजे उनका बेटा अमित कुमार उर्फ बंटा पटना से घर पहुंचा, तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद उन्होंने मां को जगाया।

जांच करने पर पाया गया कि घर में रखा गोदरेज और ट्रंक खुला हुआ था तथा सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। पीड़िता के अनुसार गोदरेज में रखे करीब 20 हजार रुपये नगद और लगभग 30 ग्राम सोने के जेवरात चोरी हो गए हैं। चोरी गए जेवरों में कान वाला, मांग टीका, नथ, नाक का नकमुन्नी, जितिया सहित करीब 15 भरी चांदी का पायल भी शामिल है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पीड़िता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

और नया पुराने