
जेएनकेटी मेडिकल कालेज में अंबेडकर जयंती पर रक्तदान करते
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- 14 अप्रैल: डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, मधेपुरा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों व डॉक्टरों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
रक्तदान शिविर के दौरान कुल 18 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं, डॉक्टरों एवं अन्य कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम के तहत अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने अंबेडकर के जीवन, विचारों और उनके योगदान पर आधारित प्रस्तुतियां दीं, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. (प्रो.) दिनेश कुमार, अधीक्षक डॉ. (प्रो.) नगीना चौधरी, उप अधीक्षक डॉ. अंजनी कुमार एवं डॉ. प्रिय रंजन भास्कर, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. बिजेंद्र कुमार, नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार, पीएसएम विभागाध्यक्ष डॉ. काशिफ शहनवाज, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. गुलाम तबरेज सहित सभी सीनियर रेजिडेंट, डीएनबी डॉक्टर और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
إرسال تعليق