
जुड़ शितल और सत्तुआन पर सत्तु का लड्डू और शर्बत का वितरण
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- लोकपर्व सत्तुआन और जुड़-शीतल के शुभ अवसर पर राम-जानकी मंदिर सिंहेश्वर में श्रद्धालुओं और राहगीरों के बीच शरबत व सत्तू के लड्डू का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद, पटना के आह्वान पर किया गया।
राम-जानकी न्यास समिति के अध्यक्ष किशोरी प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में पेयजल, शरबत और मसालेदार सत्तू के लड्डू श्रद्धालुओं के बीच बांटे गए। इस दौरान बड़ी संख्या में आने-जाने वाले यात्रियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में सचिव सुदेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अरविंद प्राण सुखका, नागेंद्र श्रीवास्तव, संजीव कुमार भगत उर्फ टुबलू, राजेश कुमार भगत उर्फ बबलू भगत, मुकुल वर्मा, अरुण प्राण सुखका, सुमित वर्मा, घनश्याम शर्मा, पवन राम सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
إرسال تعليق