बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र आदित्य आनंद को एल्सटॉम की 75 हजार की स्कॉलरशिप

 आदित्य को मिला एलस्टाम से 75 हजार का स्कालरशिप 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- बीपी मंडल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मधेपुरा के लिए गर्व की बात है कि कॉलेज के मेधावी छात्र आदित्य आनंद (ईईई शाखा) को प्रतिष्ठित एल्सटाम इंडिया स्कॉलरशिप से सम्मानित किया गया है। इस स्कॉलरशिप के तहत उन्हें 75 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

कॉलेज के जनसंपर्क पदाधिकारी निशिकांत कुमार ने बताया कि यह स्कॉलरशिप एल्सटाम द्वारा संचालित मधेपुरा स्थित इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव फैक्ट्री की ओर से दी गई है, जो भारतीय रेलवे और फ्रांस की कंपनी एल्सटाम का संयुक्त उपक्रम है। इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना और उनके भविष्य को संवारना है।

आदित्य आनंद सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड के बौराहा गांव के निवासी हैं। उनके पिता का नाम संजीव कुमार है। साधारण पृष्ठभूमि से आने के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है।

कॉलेज के नोडल ऑफिसर (स्कॉलरशिप) प्रो. बब्लू दास ने आदित्य को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी। वहीं, प्राचार्य अरविंद कुमार अमर ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की उपलब्धियां संस्थान की प्रतिष्ठा को और ऊंचा करती हैं।

कॉलेज परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए आदित्य आनंद के उज्ज्वल भविष्य की कामना की 

Post a Comment

और नया पुराने