दिनदहाडे एक लाख की मवेशी व्यापारी से लूट
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला एनएच-106 पर जजहट सबैला पंचायत के समीप सामने आया है, जहां दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एक मवेशी व्यवसायी से एक लाख रुपये और मोबाइल लूट लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहरसा जिला के साहपुर वार्ड नंबर 7 निवासी विलास यादव मवेशी खरीदने के लिए सहरसा से सिंहेश्वर मवेशी हाट आ रहे थे। इसी दौरान टाटा शोरूम के पास पल्सर 220 बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उनकी 407 गाड़ी को ओवरटेक कर जबरन रोक लिया।
अपराधियों ने हथियार का भय दिखाते हुए व्यवसायी से करीब एक लाख रुपये नगद लूट लिए। साथ ही गाड़ी चालक का मोबाइल फोन भी छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मधेपुरा की ओर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सिंहेश्वर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए। पुलिस आसपास के इलाकों में अपराधियों की तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्ती बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
إرسال تعليق