कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- आगामी विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन की टीम ने सिंहेश्वर प्रखंड का दौरा कर विभिन्न स्थानों पर भूमि का निरीक्षण एवं चिन्हांकन किया। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में नई योजनाओं के लिए उपयुक्त जमीन की पहचान करना है।
दौरे के दौरान प्रशासनिक टीम ने जजहट सबैला पंचायत के मजरहट मौजा में पहुंचकर भूमि का निरीक्षण किया और संभावित उपयोग के लिए उसे चिन्हित किया। इसके अलावा कमरगामा पंचायत के तरैया वार्ड नंबर 6 में भी जमीन का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध भूमि की स्थिति, पहुंच मार्ग एवं अन्य आवश्यक पहलुओं का अवलोकन किया, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा न आए।
इस मौके पर एडीएम अरुण कुमार, एसडीओ संतोष कुमार, बीडीओ ज्योति गामी, मुखिया जयकृष्ण शर्मा, यू के तकनीकी सहायक मो. जावेद'अंचल, अमीन प्रभात कुमार, राम स्वार्थ यादव, नारायण यादव सेवानिवृत पंचायत सचिव, राधे यादव, बुदूर यादव, हरे राम यादव, बुची यादव, विकाश यादव, गोविंद कुमार, पप्पू कुमार, मनु कुमार, सियालाल सरदार सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

إرسال تعليق