छात्रों तक वैज्ञानिक ज्ञान पहुंचाने के लिए बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज से विज्ञान रथ रवाना

 

विज्ञान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- बीपी. मंडल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग मधेपुरा परिसर से ‘भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी बस विज्ञान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह कार्यक्रम 11 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विज्ञान रथ जिले के विभिन्न 11 विद्यालयों का भ्रमण करेगा और छात्र-छात्राओं को विज्ञान से जुड़े विभिन्न मॉडल, प्रयोग तथा आधुनिक तकनीकों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन कराया जाएगा।

कार्यक्रम समन्वयक प्रो. अमित कुमार ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों तक प्रयोगात्मक एवं व्यावहारिक वैज्ञानिक ज्ञान पहुंचाना तथा उनमें वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को बढ़ावा देना है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विज्ञान रथ अलग-अलग विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों को विज्ञान के सिद्धांतों को सरल और रोचक तरीके से समझाएगा।

इस अवसर पर प्रिंसिपल इंचार्ज प्रो. कुनाल कुमार, प्रो. अजय गिरी, प्रो. मुरलीधर प्रसाद सिंह, प्रो. मिथिलेश कुमार, प्रो. अखिलेश कुमार, डॉ. मनीष जायसवाल, डॉ. साजिद, प्रो. विक्की आनंद, प्रो. अभिमन्यु मंडल सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने