बजरंगबली चौक के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, चालक पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने का आरोप

सिंहेश्वर थाना क्षेत्र की घटना 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- पतराहा बजरंगबली चौक के समीप सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान विवेक कुमार (23 वर्ष) पिता शंकर प्रसाद स्वर्णकार, सिंहेश्वर निवासी मधेपुरा तथा उनके दोस्त आर्यन राज, पिता स्व. चन्द्रशेखर दास, निवासी सिंहेश्वर वार्ड नंबर 1 के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे दोनों युवक कॉलेज चौक मधेपुरा से मोटरसाइकिल संख्या बीआर 43-एल 8587 से सिंहेश्वर की ओर जा रहे थे। बाइक आर्यन राज चला रहा था। इसी दौरान सिंहेश्वर मधेपुरा रोड पतराहा बजरंगबली चौक के पास पीछे से आ रही उजले रंग की इनोवा कार (संख्या बीआर 01 पीआर  6609 ने तेज गति और लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।

घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर भागने लगा, जिसका स्थानीय लोगों ने पीछा किया। इधर आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

घायलों के अनुसार हादसे के दौरान उनका मोबाइल फोन और एयरटेल सिम (नंबर 9931053739) भी गिर गया। बाद में कुछ लोगों द्वारा सूचना दी गई कि उक्त वाहन एवं उसका चालक ईशु कुमार, पिता जयप्रकाश नगर स्व. अवधेश पासवान, निवासी मधेपुरा, को पकड़ा गया है। आरोप है कि चालक शराब के नशे में था। पुलिस द्वारा उसकी चिकित्सीय जांच कराए जाने की भी बात कही जा रही है।

पीड़ितों ने वाहन संख्या बीआर 01पीआर-6609 के चालक के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Post a Comment

और नया पुराने