सिंहेश्वर में 17 वर्षीय किशोरी के अपहरण का आरोप, परिजनों ने की बरामदगी की मांग।

लालपुर सरोपटटी की घटना 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- थाना क्षेत्र के लालपुर वार्ड नंबर 3 में सोमवार दोपहर एक 17 वर्षीय किशोरी के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस से शीघ्र कार्रवाई करते हुए पुत्री की बरामदगी की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लालपुर निवासी शैलेन्द्र पंडित (35 वर्ष), पिता योगेन्द्र पंडित ने बताया कि 2 मार्च 2026 को अपराह्न करीब 3:30 बजे उनकी पुत्री अन्नू कुमारी (17 वर्ष) घर के दरवाजे के समीप सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उनकी पुत्री को जबरन बैठाकर फरार हो गए।

परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की गई। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि अजय चौहान, पिता आशीष चौहान, निवासी बुढ़ावे थाना सिंहेश्वर जिला मधेपुरा, अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लड़की को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से ले गया है।

पीड़ित पिता ने आशंका जताई है कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कानूनी कार्रवाई कर उनकी पुत्री को सुरक्षित बरामद किया जाए। इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया की मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने