कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- जनगणना 2027 को लेकर सिंहेश्वर नगर पंचायत में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत कार्यालय के सभा भवन में कर्मियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) राजकुमार कुशवाहा ने की।
बैठक में जनगणना के प्रथम चरण के तहत हाउस लिस्टिंग की प्रक्रिया को लेकर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक संतोष कुमार ने कर्मियों को निर्देश देते हुए बताया कि वार्ड को मानक इकाई मानते हुए 150 से 200 घर और लगभग 700 से 800 की जनसंख्या के आधार पर हाउस लिस्टिंग का कार्य किया जाएगा।
इस कार्य के सफल संचालन के लिए नगर पंचायत के अमीन धनंजय झा को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं, 12 वार्डों के लिए 12 कर्मियों—सुनील राम, पंकज यादव, शिव शंकर कुमार, मिथिलेश कुमार, मिंटू कुमार, गुणेश्वर कुमार, गणेश कुमार सिंह, संजय कुमार मेहता, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार भगत, रजनीश कुमार और शेखर कुमार—की नियुक्ति की गई है।
निर्देश दिया गया है कि सभी कर्मी 12 वार्डों को लगभग 30 इकाइयों में विभाजित कर अनुमानित जनसंख्या के साथ नगरीय नक्शा तैयार कर 31 मार्च तक जमा करेंगे। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें