रामनवमी पर सिंहेश्वर में भव्य शोभायात्रा, राममय हुआ पूरा शहर

रामनवमी के शोभायात्रा में युवतियों ने किया राम धुन पर डांस राम दरबार में राम सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के साथ बजरंग बली रामनवमी पर एक किलोमीटर लंबी शोभायात्रा निकाली 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- रामनवमी के पावन अवसर पर सिंहेश्वर मंदिर प्रांगण से युवा संघ, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में श्री राम-जानकी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सजे-धजे रथ पर भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण और परम भक्त हनुमान की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

शोभायात्रा में उमड़ी भारी भीड़

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में राम भक्त शामिल हुए। आगे-आगे झंडे, ध्वज और पताकाएं लिए श्रद्धालु जय श्रीराम के नारों के साथ नाचते-गाते चल रहे थे। महिलाओं और युवतियों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। लगभग एक किलोमीटर लंबी यह यात्रा मंदिर प्रांगण से निकलकर बाईपास, दुर्गा चौक, पेट्रोल पंप, महावीर चौक होते हुए पूरे बाजार का भ्रमण कर पुनः बाबा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इससे पहले पूरे बाजार को भगवा ध्वजों से सजाया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह राममय हो गया।

प्रशासन रहा मुस्तैद

शोभायात्रा के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। भीड़ नियंत्रण के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी। शोभायात्रा गुजरने के बाद मार्ग को तुरंत खोल दिया जाता था। इस दौरान थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, एसआई अंकिता कुमारी सहित दर्जनों सशस्त्र बल मौजूद रहे।

दीप जलाकर और पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

शोभायात्रा के स्वागत में लोगों ने अपने घरों के आगे साफ-सफाई कर दीप जलाए, जिससे पूरे क्षेत्र में दीपावली जैसा माहौल बन गया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान श्रीराम का स्वागत किया।शोभायात्रा में शामिल भक्तों को शर्बत पिलाते श्रृद्धालु 

शर्बत की व्यवस्था से मिला श्रद्धालुओं को सहारा

नगर पंचायत अध्यक्ष पुनम देवी एवं नया सवेरा फाउंडेशन की कोमल भगत के सहयोग से जगह-जगह शर्बत की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा के कारण सड़क पर सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार भी देखी गई।

ये रहे प्रमुख सहभागी

शोभायात्रा में व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी, उप प्रमुख मुकेश यादव, पंसस जयकांत कुमार, अनुराग चौधरी, राजीव कुमार बबलू, युवा संघ अध्यक्ष पंकज भगत, भानु ठाकुर, हरिओम चौधरी, विष्णु खंडेलवाल, संजीव भगत, विनोद दास, पंपल यादव, बजरंग दल के अंशुमन सिंह, गोलू सिंह, रितेश सिंह, छोटू सिंह, शिवम सिंह, सूरज चौहान, निशु सिंह, रणवीर सिंह, चंदू सिंह, सुरज कुमार सिंह, बौआ सिंह, आशिष कुमार, मोनू कुमार, भानु प्रकाश, साहिल कुमार, केशव सिंह, कुनाल कुमार, अमृत साह, बादल भगत, अरुण साह, गोविंद कुमार, गौतम चौधरी, भास्कर कुमार निखिल, आनंद सिंह, सोनू भगत, विष्णु गुप्ता, सिंकु सिंह, अंकित कुमार सिंह, कन्हैया गुप्ता, अशोक कुमार, प्रिया गुप्ता, अहाना कुमारी, नीलम कुमारी, तानवी सोनी, कोमल कुमारी, माही भगत, लाडो गुप्ता, सृष्टि भगत, खुशी भगत सहित हजारों श्रद्धालु शामिल रहे।

Post a Comment

और नया पुराने