गली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी—मारपीट व छिनतई के आरोप-प्रत्यारोप

 गली साफ सफाई विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- थाना क्षेत्र के लालपुर वार्ड नंबर 08 में गली को साफ रखने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गंभीर रूप ले चुका है। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और छिनतई के आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है।

एक ओर पीड़िता अमेरिका देवी (पति स्व. शिवधारी यादव) ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी सुरेश कुमार सुमन उर्फ सुरेश चौधरी गली को गंदा करते रहते हैं। 20 मार्च 2026 की दोपहर करीब 2:30 बजे मना करने पर सुरेश चौधरी व उनकी पत्नी कंचन देवी ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान पेट में लात मारकर घायल कर दिया गया। बचाने आई उनकी बेटी पांडव कुमारी के साथ भी मारपीट की गई। साथ ही गले से सोने की चेन छीन लेने का आरोप लगाया गया है।

वहीं दूसरी ओर सुरेश चौधरी ने भी थाना में आवेदन देकर पलटवार किया है। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ किराना दुकान पर थे, तभी अमेरिका देवी समेत अन्य लोग गाली-गलौज करते हुए उनकी पत्नी के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि इस दौरान उनकी पत्नी के गले से करीब 75 हजार रुपये का मंगलसूत्र छीन लिया गया तथा दुकान से करीब 10 हजार रुपये के सामान और नगदी भी ले ली गई।

सुरेश चौधरी के अनुसार, जब वह शिकायत करने थाना जा रहे थे, तब आरोपितों ने घेरकर उनके साथ भी मारपीट की। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से किसी तरह उनकी जान बची। घटना में दोनों पति-पत्नी घायल हो गए, जिनका इलाज सीएचसी सिंहेश्वर में कराया गया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई

Post a Comment

और नया पुराने